गरीब बेघर शख्स कुत्तों संग सुकून की नींद लेता दिखा, दुनिया को दी ये खूबसूरत सीख

कहते हैं इंसान दिल से अमीर होना चाहिए। यदि उसका दिल बड़ा हो तो वह अपनी हैसियत से भी ज्यादा दूसरों की मदद कर देता है। आप ने भी नोटिस किया होगा कि अधिकतर गरीब लोगों का दिल बड़ा ही होता है। वह दूसरों के साथ अच्छे से पेश आते हैं। खासकर जब आप उनके घर जाओ तो आपका पूरी गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसके पास खुद का घर नहीं, फिर भी उसने कई बेजूबान जानवरों को पनाह दी हुई है।
बेघर शख्स ने बेजूबानों को दी पनाह
So heart warming!!
— Winnie Wallace (@WinnieW47020458) November 20, 2022
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हम एक बेघर व्यक्ति को सड़क पर सोते हुए देख सकते हैं। इस शख्स ने एक पुरानी सी चादर सड़क पर बिछाई है। पास में धूप से बचने के लिए एक छाता भी रखा है। अब यहां दिलचस्प बात ये है कि अपने इस छोटे से आशियाने में उसने कई बेजूबान जानवरों को पनाह दे रखी है। उसके पास कई कुत्ते आराम कर रहे हैं।
Very beautiful thought
— Triman (@Triman05619316) November 21, 2022
हां गौर करने वाली बात ये है कि इस शख्स के पास कुछ भी नहीं है। लेकिन फिर भी इसका दिल इतना बड़ा है कि उसने सभी बेजूबान जानवरों का ख्याल रखा। उन्हें अपने घर से भगाया नहीं। जबकि यदि हमारे घर कोई कुत्ता आ जाए तो हम उसे पहली फुर्सत में बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। फिर गर्मी, ठंड या बारिश कोई भी मौसम हो। हम किसी बेजूबान जानवर को पनाह नहीं देते हैं।
नजारा देख भावुक हुए लोग
हम इस शख्स से बहुत कुछ सीख सकते हैं। ये हमे सिखाता है कि यदि हमारा दिल बड़ा हो तो हम सभी आपस में मिलजुलकर अच्छे से रह सकते हैं। यदि हम एक दूसरे की मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा? शायद भगवान ने हमे इस धरती पर इसीलिए भेजा है ताकि हम दूसरों के दुखों में हेल्प कर उसे कम कर सकते। यह तस्वीर हमे बहुत कुछ सिखाती है। यह बात IFS अधिकारी सुशांत नंदा (Sushanta Nanda) भी अच्छे से समझ गए हैं।
IFS सुशांत नंदा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। साथ में लिखा “इस बड़ी दुनिया को समायोजित करने के लिए दिल का इतना बड़ा होना जरूरी है।” उनकी यह बात जनता को बड़ी पसंद आई। वह भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा “काश मैं भी इतनी सुकून भरी नींद ले पाता।” दूसरे ने बोला “भगवान यहीं है। धरती पर हमारे बीच। अलग-अलग रूपों में हमारी मदद करते हैं।”
बस इसी तरह हर किसी ने शख्स की खूब तारीफ की।